आज का भारत


चन्द्रयान पहुंचा चाँद पर ले तिरंगा साथ
 ले तिरंगा साथ फ़ैलाने विश्व मैं नूतन संदेश
कोई नहीं है भारत सा दुनिया का देश
दुनिया का देश नहीं होगा इससे आगे
पहले यह सो चुका ,अब जागे जागे
अब है जागे जागे जग में कुछ कर दिखायेगा
आने वाला दशक में विकसित देश कहलायेगा
विकसित देश कहलायेगा ,होंगे सुखी संपन्न
लक्ष्य हमारा समीप है ,अब नहीं दूर
अब नहीं है दूर,हर कोशिश कर पायेंगें
हर कोशिश कर पायेंगें ,बढ़ा कर अपना ज्ञान
बढ़ा कर अपना ज्ञान करेंगें ,सारा विश्व अस्तब्ध
परमाणु परिक्षण ,मून मिशन ,पर हमें है फक्र
विकसित  गया विज्ञानं ,सारा विश्व ने माना
भारत भी कुछ दम रखता है सबने ऐसा जाना
विशवीं सदी हम छोड़ चले ,गएँ इक्कीसवी सदी की गाथा
बनेगा एकदिन आज का भारत दुनियाँ का भाग्यविधाता। 
Reactions

Post a Comment

0 Comments