इतिहास देश का


उलट देखो इतिहास देश का
यह पूर्वजों की थाती है
वेद और कुरान को समझो
पुलकित करती छाती है।
मजहब की दीवार  खड़ा कर
शासन हमें सताती है
पुनः वेद की ओर लौट  चलें हम
इतिहास हमें   बताती है
जात  पात  व  वर्ण भेद में
लोकतंत्र हमें रुलाती है
सिंधु की प्राचीन सभ्यता
पूजा पद्धति को दर्शाती है
हड़प्पा मोहनजोदारो लोथल
नगरीय जीवन को दर्शाती है
यहाँ की प्राचीन सभ्यता सस्कृति
पूजा उपासना व् अर्चना
गंगा  निर्मल जल
पाश्चात्य जगत को बुलाती है
उलट देखो इतिहास देश का 
यह पूर्बजों की थाती हैं। 
Reactions

Post a Comment

0 Comments